फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता से मारपीट, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी एक विवाहिता को उसके पति और ससुरालवालों ने पीट दिया। मामले में विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी कीर्ति पुत्री तोताराम ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी रोहित के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि ससुराल दहेज से संतुष्ट नहीं हैं। आए दिन दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 13 जून को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंच आए तो उनसे भी अभद्रता की गई। इस दौरान विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल में भर्ती किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें