फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आम की खुशबू से महका बाजार, दशहरी बनी पहली पसंद

Tue, 07 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
परशुराम चौक के पास आम बेचते फल विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी के साथ फलों के बाजार में आम की बहार आ गई है। बाजार आम की मीठी खुशबू से महक उठे हैं। फल विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। इस बार दशहरी आम लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। तोतापरी और बादामी किस्मों की भी खूब मांग है।
विज्ञापन


फल विक्रेताओं के अनुसार बागों से ताजा आम मंडी में पहुंच रहा है। इसकी वजह से स्वाद और गुणवत्ता दोनों बेहतर हैं। बाजार में दशहरी आम 50 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। तोतापरी 60 से 80 रुपये और बादामी 80 रुपये किलो में उपलब्ध है। पेटी के हिसाब से लेने वाले ग्राहकों को थोड़ी छूट भी मिल रही है। फल विक्रेता नदीम का कहना है कि अगले महीने लंगड़ा और चौसा आने के बाद बाजार में और रौनक बढ़ेगी। सबसे ज्यादा ग्राहक दशहरी आम को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ अन्य आम को भी लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें