एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा का गुरुवार को दूसरा दिन था। इसमें शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज और राजकीय पीजी कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा हुई। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। परीक्षा के दौरान आंतरिक संचल दल पूर्ण सक्रिय रहें। हालांकि कई परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
कॉलेज प्रवक्ताओं की देखरेख में गुरुवार को सात बजे की पाली में बीए उर्दू प्रथम, दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय रसायन विज्ञान प्रथम का पेपर और तीसरी पाली बीएससी तृतीय रसायन विज्ञान प्रथम और बीए तृतीय वर्ष उर्दू प्रथम की परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में 274, द्वितीय पाल में 531, तृतीय पाली में 284 विद्यार्थियों परीक्षा के लिए शामिल हुए। राजकीय पीजी कालेज से प्रथम पाली में छह परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा, द्वितीय पाली में 144 में से चार अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 239 में से आठ अनुपस्थित रहे। इसी तरह ऐस पीजी कॉलेज में परीक्षाओं के दूसरे दिन प्रथम पाली में एमकॉम के कुल 14 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीएससी के कुल 74 उपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीएससी, एमकॉम तथा एमएससी के 208 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे। केंद्र पर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 840 है।