फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में जिला अस्पताल के कई डॉ. मिले गैरहाजिर

Tue, 17 Nov 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग निदेशक लखनऊ के पहुंचने पर अस्पताल में मचा हड़कंप
विज्ञापन



संचारी रोग निदेशक डॉ. के राम के नेतृत्व में लखनऊ से पांच सदस्यों की टीम मंगलवार सुबह बदायूं पहुंची। पहले सीएमओ ऑफिस में बैठक हुई। निदेशक ने यहां जिले में संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी और उनके रोकथाम को किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना। यहां से सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी के साथ टीम ने जगत ब्लाक का रुख किया। जगत पीएचसी का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इसके बाद निदेशक ने टीम के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां रजिस्टर चेक करने पर पता लगा कि कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद हैं। उन्होंने नाराजगी जताई और प्रभारी सीएमएस डॉ. हरपाल सिंह को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी, संक्रामक रोग सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पैथालॉजी बंद कर भाग गया एलटी
बदायूं। संचारी रोग निदेशक जिला अस्पताल पहुंचे। प्रभारी सीएमएस के साथ बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की शिकायतें शासन स्तर तक पहुंच रही हैं। पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम और एलटी वीर सिंह को बुलाया गया, लेकिन यह दोनों उनके पास नहीं पहुंचे। इससे तमतमाए निदेशक ने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का रुख किया। इससे पहले ही एलटी वीर सिंह पैथोलॉजी में ताले डालकर भाग गया। बाद में दूसरी चाबी से पैथोलॉजी को खोला गया। निदेशक ने एलटी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सीएमओडॉ. आरडी तिवारी के मुताबिक, संचारी रोग निदेशक ने जगत पीएचसी और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में उनको खामियां मिलीं। लापरवाही करने वाले स्टाफ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें