फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमर ज्योति के निदेशकों के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता और निवेशक

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते निवेशक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और निवेशकों ने मालवीय आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने मांग की- निदेशकों की चल अचल संपत्ति नीलाम कर लोगों का जमा धन वापस दिलाया जाए। राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण के कारण अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने कहा कि पुलिस निदेशकों को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस वजह से हाईकोर्ट में मजबूती से अपनी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी न होने से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। महासचिव ने अनिश्चितकालीन धरने पर आए लोगों से अपने साथ एक-एक और समर्थक लाने की अपील की।
कहा कि अगर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। धरने में शामिल अरविंद पाल सिंह परमार, मोहित सक्सेना, भुवनेश्वर कुमार, विश्वनाथ मौर्य, देवेंद्र, पप्पू शर्मा, भावना, प्रेमा, तान्या, निशा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामकाज पर नहीं दिखा कुछ असर
जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अनशन में कई अधिवक्ता नहीं पहुंचे। उन्होंने रोज की तरह अपना काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें