पुलिस ने ये बताया
इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक गांव में एक दुकान पर शराब पी रहा था। दुकानदार ने रुपये मांगे तो झगड़ा किया। मोबाइल छीनने का भी आरोप है। उसके पिता को थाने लाए थे। इसी बीच वह दोबारा शराब पीकर थाने पहुंचा और शिकायतकर्ता से थाना गेट पर लड़ने लगा। इसीलिए उसका मेडिकल कराया है। उसने आत्मदाह की कोशिश नहीं की। न ही कोई ज्वलीनशील पदार्थ डाला था। उधर, डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में ज्वलनशील पदार्थ की महक आने की पुष्टि की है। उसके हाथ व सिर में चोट भी मिली है।