बदायूं के सिविल लाइंस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों युवतियों ने उस पर रास्ते में रोककर छेड़खानी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
बदायूं में प्रशिक्षण के बाद कर घर लौट रहीं दो युवतियों को युवक ने रास्ते में रोककर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। युवतियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उझानी व बिल्सी क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां एक प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह प्रशिक्षण सत्र समापन के बाद घर लौट रही थीं। उनके साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा युवक उनका पीछा करते हुए नौशेरा गांव के पास आ गया और छेड़खनी करने लगा। उसने कहा कि न जिऊंगा और न जीने दूंगा।
परेशान युवतियों ने डायल 112 पर सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।