फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: तीन बच्चों के पिता ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी, विरोध पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश

Tue, 13 Feb 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में शाहिद नाम के युवक ने घर में घुसकर युवती को पकड़ लिया। उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया, जिससे युवती के मुंह से खून निकलने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इससे युवती की हालत बिगड़ गई। घटना सोमवार की है। घायल युवती की हालत दूसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती के मुंह से खून बहना तो बंद हो गया, लेकिन सेहत में कोई खास सुधार नहीं है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी युवक का नाम शाहिद है। वह तीन बच्चों का पिता है। पिछले कई दिनों से पड़ोस की युवती पर बुरी नजर रखने वाला शाहिद सोमवार दोपहर उसके घर में घुस गया था। उसने कमरे में अकेली युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया था। शोर मचाने पर उसने युवती का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। गला दबा दिए जाने से युवती के मुंह से खून निकलने पर वह बेहोश हो गई थी। इलाज के लिए शाम को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया था।

UP News: ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पार्सल में निकली ऐसी चीज, जिसे देखकर युवक रह गया दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां घर लौटी तो वह जमीन पर बेहोश पड़ी मिली थी। घायल युवती के परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान मंगलवार तड़के वह होश में आई भी, लेकिन वह बदहवास है। मुंह से खून बहना बंद हो गया है। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर देर शाम ही शाहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा- 452, 307 और 354 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल भी कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें