फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, 200 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Tue, 13 Feb 2024 02:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई थी। 
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरगंज। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात ट्रक से कुचलकर 18 वर्षीय मनु की मौत हो गई। उसकी बाइक करीब 200 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। यह देखकर जब तक लोग दौड़े, तब तक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी मनु पुत्र टीकाराम सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ब्लॉक के सामने आया था। जैसे ही उसने दोस्त को छोड़कर बाइक मोड़ी कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका।
वह करीब 200 मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। जब बाइक नीचे से नहीं निकली तो चालक ट्रक रोककर उससे कूदकर भाग गया। यह देखकर मौके पर तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मनु इकलौता बेटा था। उससे बड़े बेटे की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। इनमें किसी की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें