पूछताछ में कबूला गुनाह
सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के सगे मामा को सोमवार की रात पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल लिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह 15 साल से अपने बहनोई के घर में ही रह रहा था।
ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
उसकी शादी नहीं हुई है। वह अपने भांजे को कुरकुरे दिलाने के बहाने जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मामले में 21 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि मुकदमे का ट्रायल जल्द हो सके।