फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसा युवक, परिजनों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 01 Nov 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में एक युवक को प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गरूइया गांव निवासी युवक शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। वह प्रेमिका के घर में घुस गया। पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना देकर चोर-चोर कहकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग एकत्र हो गए और प्रेमी को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। 

लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। जानकारी करने पर हल्का दरोगा शोवीर सिंह ने बताया कि भैंस चोरी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें