चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा निधि ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायल रजनी और उसकी बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे गए। घायल रजनी ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने में देर कर दी। पुलिस एंबुलेंस का इंतजार करती रही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात, पिता ने नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला; इस बात से था खफा
चाचा के अंतिम संस्कार से पहले गई उमेश की जान
रोडवेज बस की टक्कर से मृत बाइक सवार उमेश यादव के कुनबे के रिश्ते में चाचा की सोमवार शाम मृत्यु हो गई थी। पिता और भाइयों समेत परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कछला चले गए। उमेश की मासूम बेटी प्रियांशी को तेज बुखार था, इसलिए वह पत्नी के साथ उसे दवा दिलाने के लिए उझानी चले पड़े। छोटे भाई राजेश ने बताया कि चाचा का अंतिम संस्कार पूरा होने से पहले ही हादसे के बारे में जानकारी मिली तो परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उमेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन संतान में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।