मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात
एसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि वे यातायात डायवर्जन के निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाएं रखें, ताकि मेले का आयोजन शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।