फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तारकशी में करंट आने से युवक की मौत, फसल की रखवाली करने गया था युवक

Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर इलाके में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेत में की गई तारकशी से एक युवक की जान चली गई। तारकशी में करंट आ रहा था, उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात तारकशी में करंट आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाकिम पुत्र सोहनपाल रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक हाकिम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पड़ोसी खेत मालिक ने तारकशी लगा रखी थी। रात उसमें करंट लगा दिया था। 

जैसे ही युवक तारकशी की चपेट में आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी वहां आ गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें