फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लखनऊ के साथ बरेली से भी होगी सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बने मॉनिटरिंग रूम में परीक्षा केंद्रों की ​स्थिति देखते हुए। स्त्रोत स्वय
विज्ञापन
निगरानी के लिए वेब कैमरे लगाए, नियंत्रण कक्ष बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी वेब कैमरों से की जाएगी। इसको लेकर जिलास्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर सभी परीक्षा केंद्रों की आईडी व पासवर्ड लेकर कैमरों को जोड़ा गया है। इसके अलावा बरेली और लखनऊ से भी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही जिलास्तर पर अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं इन 99 परीक्षा केंद्रोंं पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों से आईडी और पासवर्ड लिया गया है और इनको राजकीय इंटर कॉलेज में बने नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों को मुख्यालय से जोड़ा गया है। अब किसी भी समय परीक्षा केंद्रों के किसी भी कक्ष की स्थिति को यहां से देखा जा सकता है। ऐसे में अगर किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी होती है तो तुरंत पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

-
बरेली में निगरानी के लिए भेजा डीवीआर
जिला मुख्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में जिले के अधिकारी कभी भी आकर परीक्षा केंद्रों की स्थिति देख सकते हैं लेकिन मंडल के अधिकारियों को अगर यह स्थिति देखनी हो तो उन्हें भी बदायूं आना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह बरेली में बैठकर जिले के सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग कर सकें, इसके लिए जिले पर तैयार की गई डीवीआर बरेली भेज दी गई है। वहीं लखनऊ के लिए सोमवार को डीवीआर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें