फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ के हमले से बचकर भागा युवक, नीचे लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Thu, 25 Jan 2024 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

छुट्टा पशु लोगों के लिए मौत का सबब बन रहे हैं। बरेली में बुधवार को सांड़ ने एक बुजुर्ग को मार डाला, तो बदायूं जिले में सांड़ की वजह से एक युवक की जान चली गई। सांड़ के हमले से बचने के लिए भागा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के खितौरा खेतिहार इलाके में बृहस्पतिवार को खेतों में लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, तभी एक सांड़ ने उसको दौड़ा दिया। युवक उससे बचने के लिए खेतों में दौड़ा। इसी दौरान लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम बाला किशनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र सत्यवीर यादव दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक उनकी खितौरा के खेतिहर इलाके में जमीन है। उसमें उन्होंने गेहूं की फसल बोई है। परिवार वालों को रोजाना उसकी रखवाली करने के लिए जाना पड़ता है। 

UP: सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक को सांड ने पटककर मार डाला, मौत के बाद भी करता रहा हमला; देखें वीडियो

गेहूं की फसल चर रहा था सांड़  
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुष्पेंद्र रोज की तरह अपने खेत पर पहुंचा। उस दौरान एक सांड़ उसके खेत में गेहूं की फसल चर रहा था। यह देखकर पुष्पेंद्र उसे भगाने की कोशिश करने लगा लेकिन सांड़ पुष्पेंद्र के पीछे पड़ गया। इससे पुष्पेंद्र भी अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। वहीं नजदीकी खेत में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी। दौड़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन युवक के सिर से टकरा गई, जिससे युवक की तेज करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


उस दौरान नजदीकी खेत में कई किसान काम कर रहे थे। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

परिवार वालों ने लटकती लाइन को लेकर कार्रवाई कराने की मांग की। हालांकि कोई बिजली कर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। दोपहर बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि अभी युवक की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लटकती हाईटेंशन लाइन से अब तक कई लोग गवां चुके हैं जान
जिले के खेतिहर इलाकों में हाईटेंशन लाइन मौत बनकर लटक रही है। अब तक तमाम लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अभी दो माह पहले बिल्सी थाना क्षेत्र में खेत की जोताई के दौरान लटकती हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर स्पर्श हो गया था, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

सहसवान में हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से एक युवक की जान चली गई थी। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिन पहले उझानी कोतवाली क्षेत्र में दो किसानों की मौत हो गई थी। उस दौरान ट्रांसफॉर्मर के एंगल में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें