फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में छात्रा से दरिंदगी: घास काटने गई थी किशोरी, तभी आरोपी ने उसे सरसों के खेत में खींच कर किया दुष्कर्म

Wed, 24 Jan 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजरिया (बदायूं)

सार

परिवार वालों का कहना है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। वह सोमवार दोपहर के समय खेत में घास काटने गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं थाना क्षेत्र में एक कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर थाना पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। वह सोमवार दोपहर के समय खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान नंदकिशोर ने उसे पकड़ लिया था और उसे सरसों के खेत में खींच ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

छात्रा के पिता ट्रक चालक हैं। उस दौरान घर पर मौजूद नहीं थे। वह मंगलवार को घर लौटे। तब परिवार वालों ने उन्हें इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले छात्रा को लेकर बुधवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें