फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रात में ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था युवक

Mon, 01 Jul 2024 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सचिन गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार रात रोडवेज बस की टक्कर से 25 वर्षीय युवक सचिन गुप्ता की मौत हो गई। वह ड्यूटी करके अपने घर इस्लामनगर लौट रहा था। मुड़िया धुरेकी के नजदीक बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर निवासी सचिन गुप्ता फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुड़िया धुरेकी के नजदीक एक कंपनी में काम करता था। वह रविवार रात करीब 11 बजे बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। उसकी बाइक मुड़िया धुरेकी के नजदीक पहुंची थी। 

तभी मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की जेब में आधार कार्ड रखा था, जिससे उसकी पहचान हुई। देर रात सूचना मिलने पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें