फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक टकराने से हाईवे पर गिरा युवक, पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 26 Nov 2023 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हुआ। दो बाइकों की टक्कर से एक युवक हाईवे पर गिर गया, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी ट्रक से कुचल कर हुई युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया के नजदीक रविवार सुबह दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें एक बाइक सवार खाई में जा गिरा और दूसरा सड़क पर। उसी दौरान हाईवे से गुजर रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट निवासी विपिन कुमार (35) वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सहावर खेड़ा में रहकर डीजे और जनरेटर आदि किराये पर उठाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 

वह रविवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से बिसौली की ओर जा रहा था। तभी रेहड़िया के नजदीकह हादसा हो गया, जिसमें विपिन कुमार की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। उसका चालक भी पकड़ लिया है। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ककोड़ा मेला से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
कादरचौक बदायूं रोड पर शनिवार रात ग्राम असरासी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय अरुण गुप्ता की मौत हो गई। अरुण गुप्ता शहर के मोहल्ला नई सराय के रहने वाले थे। वह भगवान के कपड़े सिल कर बेचते थे। शनिवार शाम अकेले बाइक लेकर ककोड़ा मेला गए थे। मेला से देर रात घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें