फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत... पत्नी-बेटी हुई घायल

Fri, 22 Aug 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। आधार कार्ड बनवाकर घर जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में उझानी-बिल्सी मार्ग पर वैन गांव की पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासोल निवासी युसुफ मलिक (38) पुत्र इब्राहिम अपनी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा के साथ शुक्रवार को बिल्सी में आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक से आया था। काम निपटने के बाद सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव सिरासोल को वापस जा रहा था। बाइक वैन गांव की पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे युसुफ मलिक, उसकी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा घायल हो गए। 

कार सवारों ने पहुंचाया अस्पताल 
इसी दौरान गांव सिरासौल के लोग अपनी कार से गुजर रहे थे। उन्होंने आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युसुफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल गुड़िया और अलीशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युसुफ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पर पहुंच कर मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युसुफ सिर पर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान न जाती, क्योंकि उसके सिर और माथे पर गंभीर चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें