फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रियाज ने फरीदी क्लब को 46 रनों से हराया

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद खुशी मनाता रियाज क्लब। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के पास मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को फरीदी क्लब और रियाज क्लब के मध्य मैच खेला गया। इसमें रियाज ने फरीदी क्लब को 46 रनों से हराकर मैच जीत लिया। साथ ही इस पूरे टूर्नामेंट के लीग मैचों में रियाज क्लब का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उसने आठ में से पांच मैच जीते है।
विज्ञापन

रियाज क्लब के कप्तान अनीश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर बनाया। इसमें अरुण काका ने 20, जयदेव ने 24, सोमवीर ने 24, अयान सिद्दीकी ने तीन छक्का और तीन चौका की मदद से 38, इंद्रजीत ने 26, कप्तान अनीश ने 20 रनों की पारी खेली। वहीं, फरीदी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अगम, अभिषेक सिंह, फईम, क्रश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदी की टीम नौ विकेट खोकर 106 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। जिसमें जीतू सैनी ने 16, फईम ने 22, टिंकल ने छह, अभिषेक शर्मा ने 12, अगम ने 39, क्रश ने पांच व दीवान ने छह रन बनाए। वहीं, रियाज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण काका, इंद्रजीत, अयान सिद्दीकी, जयदेव ने दो-दो और सुरेंद्र सिंह ने एक विकेट लिया। इस प्रकार रियाज क्लब को 46 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अयान सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहित फौजी, मंयक जैन, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें