फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेन में गेट पर बैठ सफर कर था युवक, पलक झपकते ही आ गई मौत

Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। झपकी आने से युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में गेट पर बैठे पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र का निवासी महेश (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद की गिरने से मौत हो गई। रविवार रात करीब 11 बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास वह गिर गया था।

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव मूढ़ा सेवनगर के रहने वाले महेश अपने साथियों के साथ हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी करते थे। रविवार को वह गांव के ही तीन अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए निकले थे। वह पीलीभीत से बरेली पहुंचे और वहां से रात करीब आठ बजे बरेली-दिल्ली पैसेंजर में सवार हो गए। उसके तीन साथी सीट पर बैठे गए। गर्मी के चलते महेश गेट पर बैठ गए। 

परिवार में मचा कोहराम 
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन से निकलते ही उनको नींद की झपकी आ गई और वह चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। आसफपुर स्टेशन पर साथ के लोग उतर गए और पुलिस व रेलवे को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदायूं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। सोमवार को शव लेकर परिजन अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें