रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों से जानकारी करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ने महिला को दी गाली, ऑडियो वायरल, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप
प्रेमिका से करना चाहता था शादी, परिजन नहीं थे राजी
अक्षय जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी करना चाहता था। परिवार के लोगों ने रीति-रिवाज से शादी उसकी बिना मर्जी के कर दी, दुल्हन घर आई तो वह अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। यह जानकारी उसके साथ के ही युवकों ने पुलिस को दी है।
उजड़ गया सुहाग
शादी के दूसरे दिन ही मिथलेश का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से वह बेसुध हो जा रही थी। परिवार वाले उसको संभाल रहे थे, लेकिन जब भी होश में आती उसकी चीख निकलती और बेसुध हो जाती। इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जहां मुंह दिखाई के लिए आना था, वहां रिश्तेदार अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
अलापुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।