फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने आईजीआरएस पर की शिकायत

Mon, 16 Dec 2024 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें उनके बेटों की नौकरी सऊदी अरब में लगवाने का झांसा दिया गया। इसके एवज में जालसाजों ने उनसे रकम ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर बदायूं के युवक से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने आईजीआरएस पर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन


कस्बा बगरैन निवासी अफसर अली के दो बेटे हैं। इनके नंबर पर कुछ दिनों पहले एक कॉल आई। फोन करने वाले अफसर के दोनों बेटों की सऊदी अरब में नौकरी लगवाने की बात कही। कॉल करने वाले ने पासपोर्ट और वीजा तक बनवाने की बात कही। बिसौली में मिलने की बात तय हो गई। 

अफसर अपने दो बेटे उमर, राजू और दो रिश्तेदारों के युवकों को साथ लेकर बिसौली पहुंच गया। जहां कॉल करने वाले से बात हुई। बातचीत के बाद नौकरी लगवाने के नाम पर अफसर से ढाई लाख रुपये ले लिए। जब काफी दिनों तक नौकरी नहीं लगी तो अफसर ने फोन करके नौकरी की बात कही। लेकिन ठगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन


जब अफसर को ठगी का अहसास हुआ तो मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। बाद में आईजीआरएस पर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। बगरैन चौकी इंचार्ज राजीव चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायर्ता को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें