बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को अली मोहम्मद बहलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में युवती के परिजनों की ओर से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने 5 नवंबर को केस दर्ज कर युवती और युवक की तलाश शुरू की। अगले ही दिन पुलिस ने युवती को अपनी अभिरक्षा में ले लिया, लेकिन आरोपी युवक भाग निकला।
शुक्रवार को उसके कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव गिरधरपुर के यात्री शेड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि युवती को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद