कासगंज जिले के रहने वाले हैं दोनों
चौकी के पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को कासगंज जिले में अकाऊ का निवासी बताया। उसने महिला को अपनी पत्नी बताया। युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके माता-पिता से पत्नी की कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते दोनों आत्महत्या करने के लिए कछला पुल पर आकर गंगा में कूद पड़े।
ये भी पढ़ें- ननदोई ने की छेड़खानी: महिला ने की शिकायत तो पुलिस ने मांगा सबूत; सिपाही बोला- कोई वीडियो हो तो दिखाओ
पुलिस ने जब उनके परिजनों से पता किया तो पता लगा कि युवक और महिला रिश्ते में देवर-भाभी हैं। इसे लेकर घाट पर काफी देर रात अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने युवक के बताए फोन नंबर पर कॉल कर अवगत करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक और महिला रिश्ते के देवर भाभी है। परिजनों को बुलाया गया है।