फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर की किशोरी को बेचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
उसावां थाना क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी भोला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना पुलिस ने आखिरकार मंगलवार सुबह कुशीनगर की किशोरी को बेचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोला मामला प्रकाश में आने के बाद से फरार था। थाना पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले कुशीनगर की किशोरी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में 60 हजार रुपये में बेची गई थी। सात अक्तूबर को किशोरी का वीडियो वायरल हुआ था तब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की थी। इसमें पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर किशोरी को बेचने वाले कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के गांव कोटवा निवासी भोला कुमार और किशोरी को खरीदने वाले भागेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें पुलिस भागेश, ज्ञान सिंह और एक शाहजहांपुर के व्यक्ति को जेल भेज चुकी है। जबकि भोला का पता नहीं चला था। मंगलवार सुबह पुलिस को पता चला था कि भोला कस्बे के बाहर काली माता के मंदिर के पास देखा गया है। तभी पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें