पुलिस कार्यालय में महिला एसआई को सम्मानित करते एसएसपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले भर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कई थानों और पुलिस कार्यालय में तैनात महिला दरोगा व महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी दिया गया।
पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सीओ लाइन शुभेंद्र गोपाल के साथ महिला दरोगा रीना देवी, दरोगा सीमा सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल निधि वर्मा, जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल राखी को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला थाने में एसओ रेनू सिंह ने कांस्टेबल तनु, इस्लामनगर में महिला कांस्टेबल अमृता सोम, बिनावर में महिला कांस्टेबल निर्मल और मीनू, कुंवरगांव में महिला कांस्टेबल मेघा त्यागी और दामिनी, उझानी में एसआई मोना सिंह और कांस्टेबल नेमवती, मूसाझाग थाने में महिला कांस्टेबल ज्योत्सना, सहसवान में एसआई सरिता, बिसौली में कांस्टेबल अंजलि, फैजगंज बेहटा में कांस्टेबल नीरज, जरीफनगर में कांस्टेबल संगीता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बिल्सी । थाने में महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोमल, विमलेश आदि मौजूद रहे।