फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा मधुकर में बांध बनाने को धार दो भागों में विभाजित

Tue, 30 Jun 2015 12:30 AM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
नवादा मधुकर गांव के पास बांध बनाने को रामगंगा की धार ही दो भागों में विभाजित कर दी गई है। गांव बचाने की कवायद में बांध का निर्माण कार्य रात में भी हो रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेने की वजह से बांध का कार्य तेजी से चल रहा है। रात में भी मशीनें धड़धड़ा रही है। बाढ़  खंड के तीन जेई टीम यहां कमान संभाले हुईं हैं। जेई रवेंद्र कुमार ने बताया कि नवादा मधुकर के पास रामगंगा और अरिल नदी का मिलाप होता है जिसकी वजह से रामगंगा का बहाव तेज रहता है। बहाव की गति धीमी करने को धार को दो भागों में विभाजित किया है। नदी में पानी बढ़ने से कुछ समस्याएं पैदा हो रहीं हैं। इसके बाद भी कार्य तेजी से हो रहा है। नई तकनीक के आधार पर बैगों में रेत भरकर नदी के तल से बेस बनाकर निर्माण कार्य चल रहा है। बांध की लंबाई यूं तो 1100 मीटर है लेकिन फिलहाल गांव की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए करीब छह सौ मीटर बांध का निर्माण कार्य चल रहा है।
ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह तोमर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को गांव वाले पूरा सहयोग कर रहे हैं। उत्साह बढ़ाने के साथ  छोटे-मोटे कार्य भी लोग कर देते हैं। ग्रामीण भी सदस्यों के साथ कार्य में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें