फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़े पेड़ से बाइक टकराई, एक मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में कासगंज निवासी एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात उझानी-कछला के बीच रनुइया की पुलिया के पास हुआ।
विज्ञापन

कासगंज के थाना मारहरा अंतर्गत गांव अफजलपुर जरेठा निवासी शैलेंद्र सिंह (34) पुत्र पुत्तू सिंह बाइक से बदायूं आ रहे थे। बाइक पर गांव के ही गंगा सिंह (35) और गुड्डू (30) भी सवार थे। रास्ते में रनुइया पुलिया के पास सड़क पर पड़े पेड़ से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में शैलेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। गंगा सिंह और गुड्डू गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें