फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी, पांच लोग झुलसे

Tue, 01 Mar 2016 11:32 PM IST
कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अनाज और घरेलू सामान समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति भी स्वाह हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बादुल्लागंज निवासी संतोष के घर में सोमवार रात रसोई गैस सिलेंडर लीक हो गया। इससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। परिवार के लोग कुछ संभल पाते उससे पहले आग ने विकट रूप ले लिया। आग बुझाने के चक्कर में संतोष, उनकी रिश्तेदार लक्ष्मी, पड़ोसी सदावती सुलझ गए। संतोष का पांच वर्षीय बेटा कंचन और तीन वर्षीय बेटी शिवानी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। आग के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा अनाज, पकड़े और घरेलू सामान समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें