फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल में सिलिंडर में लगी आग, 20 बच्चे सुरक्षित निकाले गए, सिपाहियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Mon, 27 Jul 2026 10:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)

सार

बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया में सोमवार सुबह सिलिंडर में आग लग गई। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। तत्काल बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
सिपाहियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह सिलिंडर में आग लग गई। घटना के समय स्कूल में 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन




आग सुबह करीब सवा आठ बजे लगी, जब रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए सिलिंडर खोल रहा था। गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाने का प्रयास करते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने आग बुझा दी थी। कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलिंडर की आग पर काबू पाया। काफी देर तक सिलिंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे लोग डरे हुए थे।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रसोइए ने बच्चों के लिए खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी। सिलिंडर खोलते ही गैस लीक होने के कारण आग लग गई। पुलिस के कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझाकर स्थिति को संभाला। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें