फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा देख रहा ग्रामीण गोली लगने से घायल

Wed, 02 Sep 2015 08:45 PM IST
अलापुर (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव गभियाई में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़ा देख रहे गांव के ही इलियास गोली लगने से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार को क्षेत्र के गांव गभियाई में कल्लू और फारूख के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान भीड़ मौके पर जमा थी। इसी भीड़ में गांव के ही इलियास (40) भी खड़े थे। जब बात बढ़ गई तो कल्लू घर गया और नाजायज असलाह लाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। जब फारूख पक्ष ने इसका विरोध किया, तो कल्लू ने फारूख पर फायर कर दिया, लेकिन गोली भीड़ में खडे इलियास को जा लगी। इसी दौरान भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कल्लू का आरोप है कि इलियास के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकतर पिटाई कर दी। इससे उसको चोटें आईं हैं। इस मामले में घायल इलियास की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। वह भी घायल और उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें