फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोनी डिपो ने शुरू की दिल्ली के लिए रात्रि सेवा

विज्ञापन
लोनी डिपो की वह बस जो दिल्ली रुट पर चलेगी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। शाम के समय दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गाजियाबाद के लोनी डिपो ने दिल्ली-बिल्सी वाया इस्लामनगर, संभल, गजरौला, बहजोई मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इससे नगर के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से यातायात सुविधाओं की कमी झेल रहे यात्रियों को अब रात में भी दिल्ली के लिए सुगम यात्रा की सौगात मिली है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों को सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोनी डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि उक्त बस रोजाना लोनी डिपो से सुबह 11 बजे चलेगी। यहां दिल्ली के भजनपुरा, सीलमपुर, सीमापुर होते हुए आनन्द बिहार बस स्टैंड पर पहुंचेगी। उसके बाद गजरौला, संभल, बहजोई, इस्लामनगर होते हुए शाम साढ़े पांच बजे बिल्सी पहुंचेगी। जब तक बिल्सी का स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक उक्त बस नगर की गल्ला मंडी में ठहरेगी। यहां से रात को आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। फिर अगले दिन इसी रूट से बिल्सी को आएगी। इस बस सेवा के शुरू होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष सुधीर सोमानी, जिला महामंत्री लोकेश वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, सुरेश गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें