यादव और मुस्लिम मतदाता के सहारे सपा
यादव और मुसलमान मतदाता के सहारे सपा ने जीत की उम्मीद लगाई है। अब तक छह बार सपा का कब्जा बदायूं लोकसभा सीट पर रहा है। इसी फार्मूले पर पहले सलीम शेरवानी और उनके बाद धर्मेंद्र यादव जीते थे। इस बार धर्मेंद्र यादव के के चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। पार्टी उनके साथ एकजुट नजर आ रही है। कांग्रेस का मतदाता भी उनके परंपरागत मतों में अबकी बार जुड़ेगा।