फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीर भाई खीर, ए घर अमीर...

Thu, 14 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी समाज के लोगों से लोहड़ी मांगी गई। महिलाओं और पुरुषों ने लोहड़ी देने वालों के लिए गाया कि दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी, खीर भाई खीर, ए घर अमीर। वहीं लोहड़ी न देने वालों के लिए हुक्का भाई हुक्का, ए घर भुक्खा गाया गया। गुरदीप सिंह रिंकू की टीम ने भांगड़ा करके मन मोह लिया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा गाटका खेला गया।
विज्ञापन

रंगोली सोनम बजाज और पूनम धींगड़ा ने बनाई। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, परविंदर सिंह, जगजीत सिंह वोहरा, गुरदीप सिंह, हरीश, राजेंद्र अनेजा, अशोक, ओम कोचर, सुनील, सुरेंद्र नानक, हरभजन सिंह, अनिल, उमेश अरोरा आदि मौजूद रहे।

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इसके अंतर्गत बच्चों ने शबद कीर्तन, गीत, काव्यपाठ, भांगड़ा आदि प्रस्तुत किया। बच्चों के साथ शिक्षकों ने विचार कविता प्रस्तुत की। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने बच्चों को लोहड़ी पर्व से संबंधित जानकारियों के बारे में बताया। इस मौके पर निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा, ईशान मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वजीरगंज। नगर के किडजी प्ले स्कूल में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने लोहड़ी जलने के बाद जमकर भांगड़ा का किया। लोहड़ी जलते ही बच्चे बड़े सभी जश्न में डूब गए। बच्चों ने भांगड़ा करते हुए लुत्फ लिया। स्वेता मिनोचा ने बच्चों को लोहड़ी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य कल्पना, निखिल मिनोचा, गौरव, शैलेश, साजिया, प्रगति खुशबू, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें