बुधवार को एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एडीएम
राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचकर
तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के भवन का भी निरीक्षण
कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से
प्रवेश द्वारों पर बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए और वाहन पार्किंग स्थल
का भी मौका मुआयना किया। हल्के वाहनों को सैनिक कल्याण कार्यालय के परिसर
में पार्क कराया जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को बनाए
रखने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। शपथ
ग्रहण के बाद अपराह्न एक बजे से अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला
पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर एएमए जिला पंचायत हरिपाल
सिंह यादव तथा जिला पंचायत के अभियंता संजय शर्मा मौजूद रहे।