फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल एप पर मिलेगी रोडवेज बसों की लोकेशन

विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड से संचालित हो रही रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम की पहल पर अब रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी। यात्री घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं। यात्रियों को अब मोबाइल पर ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी। यह सुविधा यूपी राही और यूपी मार्गदर्शी एप के माध्यम से मिलेगी। इस पर विभाग तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 105 बसें हैं। इसके साथ ही 36 अनुबंधित बसें भी हैं। डिपो से लखनऊ, दिल्ली, कानपुर समेत अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को अब बस की लोकेशन पूछने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए यूपी राही और यूपी मार्गदर्शी एप शुरू किया गया है। यह एप यात्री मोबाइल में डाउनलोड करके बसों की लोकेशन जान सकेंगे।
यात्री अपने घर बैठे बसों की लोकेशन ले सकेंगे। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बसों की लोकेशन ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इस पर काम चल रहा है। ट्रेन की तरह लोग बसों की भी लोकेशन देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें