फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहकारी संघ की 24 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। जिला सहकारी संघ की दातागंज गंगोला रोड पर स्थित 24 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। संघ के अधिकारियों के अनुसार इस जमीन पर कई बड़े प्रोजेक्ट के प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन


संघ के सचिव आदित्य सिंह तोमर ने बताया कि गंगोला मार्ग पर कस्बे से सटी इस जमीन के दोनों ओर संपत्ति है। इसमें से करीब ढाई बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्ज़ा करके मकान बना लिए हैं। कई बार पैमाइश कराई गई और एक कब्जाधारक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन कब्ज़ा नहीं छूटा। स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने इस जमीन पर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन कानूनी विवाद के चलते जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया। इसके बाद संघ ने यहां वेयरहाउस और किसान बाजार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है जो अभी विचाराधीन है। संघ के अध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही अफसरों की मदद से जमीन की दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। अवैध कब्ज़े से संपत्ति को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जमीन किसान हित के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें