फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवारा कुत्ते ने काटा... दो महीने बाद मर गई भैंस, रेबीज की आशंका से दहशत में आया पशुपालक परिवार

Sat, 06 Sep 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में आवारा कुत्ते ने भैंस को काट लिया। दो महीने बाद भैंस मर गई। इससे भैंस का पालने और दूध पीने वाला पशुपालक परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने रेबीज की आशंका पर वैक्सीन लगवाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में आवारा कुत्ते के काटे जाने के दो महीने बाद भैंस मर जाने से पशुपालक का पूरा परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने रैबीज फैलने का अंदेशा जताते हुए चिकित्सकों को अवगत कराया। इसके बाद महिलाओं समेत परिवार के सातों सदस्यों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा गए।

विज्ञापन


मामला कस्बे के मोहल्ला गौतमपुरी का है। मोहल्ले के जयवेश शर्मा की भैंस को करीब दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। डेढ़ महीने बाद ही भैंस की हालत बिगड़ने लगी, तो पशुपालक समेत उनके परिजनों ने भैंस का देसी उपचार भी कराया। जयवेश ने बताया कि तीन दिन पहले भैंस मर गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

दंपती और बच्चों के लगाई गई वैक्सीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के सभी सदस्यों ने लगवाई वैक्सीन 
मरने से तीन-चार दिन पहले तक जयवेश समेत उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उसी भैंस का दूध पीया था। परिवार के लोगों को लगा कि रैबीज फैलने से भैंस मरी तो वह दहशत में आ गए। इसके बाद जयवेश ने दो दिन पहले अपने भाई अवधेश, पिता दिनेश चंद्र और मां पुष्पा देवी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया, फिर शनिवार दोपहर खुद के अलावा पत्नी पूजा, मासूम बच्चों में कशिश और गोलू के इंजेक्शन लगवाए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; आरोपी गिरफ्तार

हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की वह नहीं मानें। चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि दूध से इंसान के शरीर में रैबीज पनपने की आशंका नहीं है। दूध खौलाने के बाद ही पिलाया जाता है। खौल जाने के बाद रैबीज स्वत: नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें