फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर युवक की मौत: बाजार से सामान लेकर लौट रहा था आकाश, ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गई जान

Fri, 05 Sep 2025 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

वजीरगंज कस्बे में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। वह बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम हुए हादसे से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। वार्ड नंबर 9 खन्नी मोहल्ला निवासी आकाश गुप्ता (33) पुत्र प्रेम शंकर गुप्ता अपने चचेरे भाई हिमांशु का जन्मदिन मनाने के लिए बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान पैदल सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ई-रिक्शा से उसे टक्कर लग गई। इस हादसे में उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आकाश गुप्ता का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। वह अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ बाजार गया था। सड़क पार करते समय ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- जीआरपी गोलीकांड: 'एक गोली दो हिस्सों में बंटी, एक सिपाही को लगा... दूसरे से इंस्पेक्टर घायल'; सीओ का अजब तर्क
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजन देर रात तक जिला अस्पताल परिसर में आक्रोशित दिखाई दिए। उनका कहना था कि यदि समय से इलाज मिलता तो आकाश की जान बच सकती थी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

Trending Videos
विज्ञापन

मोहल्ले में शोक की लहर
आकाश दो भाइयों में छोटा था। उसकी असमय मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है। जिस घर में जन्मदिन की तैयारियां हो रही थीं, वहां मातम का माहौल छा गया। लोगों ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें