फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेल्समैन हत्याकांड में शराब कारोबारी निर्दोष, परिजन आंबेडकर पार्क पर धरने पर बैठे

विज्ञापन
आंबेडकर पार्क में धरना देते ​मृतक मुकेश के परिजन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस की विवेचना में सेल्समैन हत्याकांड में नामजद शराब कारोबारियों काे निर्दोष साबित कर दिया। दूसरे अन्य लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। इससे परिवार के लोग शराब कारोबारियों पर हत्या कराने का आराेप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिनावर थानाक्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश (35) कुंवरगांव थानाक्षेत्र के दिगुरैया के देसी शराब ठेके में सेल्समैन थे। 14 मई मंगलवार रात वह दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहा थे। तभी रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश ठेके पर पहुंचे और उनकी हत्या कर दिए थे। पिता महेश ने शहर के शराब कारोबारी ज्योति व पंकज समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की धनराशि बरामद करते हुए उनको जेल भेज दिया। जबकि शराब काराेबारियों को क्लीनचिट दे दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज मृतक के भाई सोमवीर, मृतक की मुकेश की पत्नी सुनीता देवी, पिता महेश पाल बुधवार को आंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रहेगा।

समर्थन पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
सेल्समैन के परिवार के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव आंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों पर शराब कारोबारी को बचा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन



कोट
अभी विवेचना प्रचलित है। साक्ष्य संकलन का काम चल रहा है। लूट के बाद हत्या करने वाले चार बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है। साक्ष्यों के आधार पर नामजदों को हटाया गया है। परिजनों को अगर विवेचना से कोई दिक्कत है तो किसी बड़ी एजेंसी से जांच करा सकते हैं। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें