फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली चोरी पकड़ी, 11.60 लाख जुर्माना वसूला

Tue, 20 Jan 2015 11:11 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बीती रात नेकपुर इलाके में एक प्रेस पर बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया। लखनऊ विजिलेंस के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में भारी पुलिस फोर्स रहा। इस मामले में प्रेस स्वामी से 11.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इधर, अभियान के चलते मंगलवार को 10.04 लाख रुपये की राजस्व वसूली किए जाने के साथ ही 31 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

लखनऊ विजिलेंस के आदेश पर बरेली से आए विभागीय विजिलेंस के निरीक्षक वीपी सिंह बदायूं पहुंच गए। एक्सईन अतुल अग्रवाल, एसडीओ छैल बिहारी, जेई पवन कुमार, प्रशांत सक्सेना, डीके चौरसिया और सिविल लाइंस पुलिस की छापामारी में प्रेस पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले में प्रेस मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई लेकिन शमन शुल्क 11.60 लाख रुपये जमा करने पर उनको राहत दे दी गई। इधर, अभियान में मंगलवार को सभी टीमों द्वारा तीन बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। 190 विद्युत कनेक्शन चेक किए गए। 14 उपभोक्ताओं के मीटर लगाए गए। 33 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया और 21 नए कनेक्शन जारी किए गए। बकाया अदा न करने पर 31 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। अभियान में बकाया के रूप में 10.04 लाख रुपये वसूली की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें