फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघटनकारी शक्तियों से बचें युवा: धर्मेंद्र कश्यप

Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा संचालित शिव नेहरू युवा विकास समिति नगला शर्की की ओर से सारा पैलेस में युवा सम्मेलन तथा प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।उद्घाटन मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के 350 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

सम्मेलन में सांसद कश्यप ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवाओं में स्वत: विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए युवा अपने हुनर और योग्यता के अनुसार अपना व्यवसाय चुनें। साथ ही भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन का सदुपयोग कर रोजगार की दिशा में सार्थक प्रयास करें। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि देश की विघटन कारी शक्तियोें से बचकर रहे और जरूरत पड़ने पर मुंहतोड़ जवाब दें।
जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि हम अपनी सार्थक ऊर्जा का अपने और देश के विकास में लगाएं। जिससे हमारा विकास तो होगा ही साथ में देश भी उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। कार्यक्रम में रामसेवक सिंह पटेल, अजय शर्मा, वीरेश तोमर, राजीव गुप्ता, कल्पना सिंह, राहुल चौहान, हरिप्रताप सिंह, अमरदीप सिंह, डॉ. निशि अवस्थी आदि ने भी विचार रखे। सहयोग करने वालों में अंबरीश पटेल, सुधीर यादव, प्रवीन सिंह, पूजा मिश्रा, सौरभ राठौर, हरवेश, रेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें