फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पर जानलेवा हमला, पति समेत 8 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का एक गंभीर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता बेबी की शिकायत पर पति सलीम सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शिकायत के अनुसार, पीड़िता का विवाह 15 दिसंबर 2014 को हुआ था। शादी में अधिक दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया, दुपट्टे से गला खींचने का प्रयास किया। चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर 9 गंभीर चोटें पाई गईं। उसकी एक उंगली भी टूट गई थी।



पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सलीम, ससुर शमशेर, सास इंदरीसा, जेठ फहीम, जिठानी मैनाज और जेठ के लड़के नदीम, आरिस व शानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें