फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 10 लेखपालों की सेवा की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन द्वारा लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया गया था, साथ ही लेखपालों से वापस काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी लेखपाल अपनी हड़ताल से वापस नहीं लौटे। इसके बाद में शासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। बुधवार देर शाम प्रशासन ने 10 लेखपालों की सेवाएं समाप्त कर दीं।
विज्ञापन

शासन के द्वारा उप्र अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षा के तहत राजस्व विभाग के लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया था, जिसके बाद में प्रशासन के द्वारा लेखपालों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लेखपाल अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बने रहे। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से शासन को रिपोर्ट भेजी गई। वहां से निर्देश मिलने के बाद में जिला प्रशासन द्वारा जिले में तैनात 10 लेखपालों की सेवा समाप्त कर दी गई। इनमें
सदर तहसील से भोजराज सिंह, कमल कुमार सिंह, बिल्सी के लेखपाल छत्रपाल, विनोद कुमार सिंह, सहसवान के ज्ञानेंद्र कुमार, सुशील बाबू, बिसौली में तेजपाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा और दातागंज से सर्वेश कुमार सिंह व सौरभ सक्सेना की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने राजस्व विभाग में तैनात लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित करार दिया था। इसके बाद भी ये लोग वापस काम पर नहीं लौटे, ऐसे में 10 लेखपालों की सेवा समाप्त की गई है। इसके बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

-कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें