फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्काउट गाइड शिविर में गांठ बांधना व तंबू बनाना सीखा

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा में लगे स्काउट गाइड शिविर में मीनार बनातीं छात्राएं।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार, गांठ-बंधन, मीनारें और तंबू निर्माण की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

शिक्षक अनुपम यादव ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि सफलता पानी है तो दृढ़ निश्चयी बनिए। अपनी शक्तियों को संगठित कर सृजन कार्य में लगाएं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी क्षमताओं और योग्यताओं के अनुरूप ईमानदारी से कार्य करें। निश्चित लक्ष्य प्राप्त होगा और आत्मविश्वास जागेगा।
प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा युवा दिग्भ्रमित होकर अपने पुरुषार्थ को न भूलें। अपनी शक्ति और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाएं। शिविर में मरीजों को ले जाने के तरीके, पट्टियां बांधना, स्ट्रेचर बनाना, गैजेट्स बनाना, बिना बर्तन भोजन बनाने की ट्रेनिंग दी गई। बच्चों ने मीनारें बनाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें