एसके कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टी-20 हीरो कप जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स और ब्लैक पैंथर के बीच में मैच हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 175 रन बनाए। ब्लैक पैंथर ने 11 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया। वहीं
मैन ऑफ द मैच मोमिन खान रहे।
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। ऐसे में ब्लैक पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। ब्लैक पैंथर टीम ने सात विकेट खोकर 175 बनाए, वहीं मोमिन खान ने 21 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौके की मदद से 31 रन बनाए। साथ ही राॅयल चैलेंजर्स की खराब गेंदबाजी की वजह से ब्लैक पैंथर को 34 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
रॉयल चैलेंजर्स विजय लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन ही बना सकी। इसमें दक्ष मिश्रा ने 52 गेंद पर 42 रन, कृष्णा ठाकुर ने 51 गेंद में 53 रन, कप्तान अभिषेक ने 16 रन बनाकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में ब्लैक पैंथर ने 11 रन से यह मैच जीत लिया। इसमें ब्लैक पैंथर के सफल गेंदबाजों में मोमिन खान ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। रविवार को सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन के बीच में मैच खेला जाएगा।