फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरी पत्नी की बेवफाई से आहत अधिवक्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का कारण रेशमा

Sun, 09 Nov 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत की जिम्मेदार दूसरी पत्नी रेशमा है, जो बेटे को लेकर किसी व्यक्ति के साथ चली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा माधव निवासी अधिवक्ता दुर्विजय सिंह (40) पुत्र चेतराम का शव शनिवार की सुबह घर के ही कमरे में लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि दूसरी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि दुर्विजय सिंह पेशे से अधिवक्ता थे। उनकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पत्नी उनको छोड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने 2023 में दूसरी शादी की। उससे उन पर एक साल का बेटा भी है। दस दिन पहले बच्चे को साथ लेकर पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई। इसके बाद वह थाना पुलिस से लेकर सभी रिश्तेदारों के पास गए, लेकिन पत्नी ने लौटने से मना कर दिया। तभी से दुर्विजय सदमे में आ गए थे। 

यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद का संगठन मंत्री गिरफ्तार, एडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; लगाए ये आरोप
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य लोग भी सोने चले गए। शनिवार की सुबह दुर्विजय का शव फंदे पर लटका देखा तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी दातागंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। देर शाम को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

चार दिन पहले ही लिखकर रख दिया था सुसाइड नोट
अधिवक्ता के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है, 'मेरी मौत का कारण पत्नी रेशमा है। पुलिस को बुलाकर सुसाइड नोट दे देना, जिससे पत्नी रेशमा जेल जा सके। मैं अपने बेटे सार्थक व पत्नी के बिना जिंदा नहीं रह सकता। उसने अपने भाई के लिए लिखा है कि आपका पैर जल्द ही ठीक हो जाएगा। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं अवसाद में था, इसी वजह से मैंने आत्महत्या की है, लेकिन रेशमा को जेल भेजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें