बदायूं। उझानी-बरेली बाइपास पर लॉन का निर्माण डेयरी के लिए पास कराए गए नक्शे पर कराया गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने नोटिस जारी किया था। जवाब नहीं मिलने पर अब रिमाइंडर जारी किया गया है।
शहर निवासी भूरे ने विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण से डेयरी का नक्शा पास कराने के बाद वहां पर एक लॉन का निर्माण कराया। लॉन को किराए पर देते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने पिछले दिनों नोटिस जारी किया था। समय पूरा होने पर अब सिटी मजिस्ट्रेट ने रिमाइंडर जारी किया है। उन्होंने कहा कि जवाब नहीं देने पर लॉन तोड़ा जा सकता है। वहीं भूरे का कहना है कि उनकी ओर से जवाब दिया जा रहा है।